Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में सरायख्वाजा थाने के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में 7 सितंबर 2025 को थाना सरायख्वाजा में बरिंद्र प्रताप यादव की शिकायत पर अजय यादव, कृष्णा यादव और राजन यादव के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तीनों आरोपी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। विवेचना के दौरान प्रीतम यादव व प्रांजल यादव के नाम सामने आए,इन दोनों के खिलाफ धारा 61(2)ए और 3(5) बीएनएस के तहत आरोप बढ़ाए गए। योगेंद्र यादव पर प्राणघातक हमला करने के मामले में पिस्टल बरामद की गई। मुकदमे में आरोपियों में से एक अजय यादव को पुलिस ने पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लिया। अभयराज यादव के निशानदेही पर इटौरी नहर पुलिया के पास से एक 32 बोर की पिस्टल बरामद की गई। इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25/27 जोड़ी गई और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।