पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया सुपुर्द

JAUNPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे CEIR PORTAL के माध्यम से गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक कर ट्रेस कर बरामदगी करने के लिए दिए गए आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थाना सरायख्वाजा क्षेत्र में आवेदक से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने मोबाइल फोन के गुम हो जाने की सूचना दी थी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मोबाइल की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। CEIR PORTAL प्रणाली के माध्यम से ऑपरेटर दीपक, का0 अचल और म0का0 रोहिणी ने तकनीकी प्रयास किए। संबंधित मोबाइल के IMEI नंबर को ट्रैक करते हुए और अन्य तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से मोबाइल को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। कर्मचारीगण ने समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आवेदक को उनका मोबाइल सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *