Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन महिला कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय किया गया। कार्यक्रम की शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा मां विंध्यवासिनी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने 25 नवजात बच्चियों के हाथों से केक कटवाया और उनके अभिभावकों को बेबी किट, बेबी नेट बेड, बेबी वस्त्र किट और बधाई पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी और प्राचार्य मां विंध्यवासिनी आटोनामस मेडिकल कॉलेज मीरजापुर द्वारा नवजात बच्चियों के नाम पर फलदार पौधों का रोपण। जिलाधिकारी ने अभिभावकों और आमजन से बच्चियों के उचित शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के प्रति जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएल वर्मा ने अभिभावकों को नवजात बच्चियों के स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित टिप्स दिए। प्रभारी जिला महिला चिकित्सालय वंदना मौर्य ने नवजात बच्चियों और उनकी माता के स्वास्थ्य संबंधी देखभाल हेतु जागरूक किया और जननी सुरक्षा योजना की जानकारी दी। जिला महिला सशक्तिकरण हब से डॉ. मंजू यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर से पूजा मौर्य ने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।जिला बाल संरक्षण इकाई से नगीना सिंह ने चाइल्ड लाइन, शक्ति सदन और एसएएसए की जानकारी दी। दिव्या जायसवाल, शालिनी देवी, सीता सिंह और डाली गुप्ता ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्टिकर और पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय के स्टाफ, महिला सशक्तिकरण के कार्मिक, वन स्टाफ सेंटर के कार्मिक, जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिक सहित आम जनमानस उपस्थित रहे।