Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाये जा रहे महत्वाकाक्षी योजना महिला सशक्तिकरण योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद सोनभद्र में संयुक्त निदेशक अभियोजन के द्वारा बुधवार को विद्यालय- राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, रा०गंज, सोनभद्र में देश की आधी आबादी महिलाओ व बच्चो को जागरूकता किये जाने हेतु एक जागरूकता शिविर का आयोजन संयुक्त निदेशक अभियोजन सोनभद्र के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद सोनभद्र के अधिकारीगण एवं प्रबन्धन व महिला पुलिस बल, विद्यालय के अध्यापिकाओ व छात्राये शामिल हुयी कार्यक्रम का उदघाटन संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद सोनभद्र मनोज कुमार यादव के द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दिप प्रज्जवलन के साथ किया गया कार्यक्रम का संचालन आशुतोष, अभियोजन अधिकारी के द्वारा किया गया। अध्यापिकाओ एवं छात्राओ को महिला सम्बन्धित अपराध पर संसद द्वारा नवनिर्मित नये कानून की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर लोढी चौकि ईन्चार्ज रार्वट्सगंज द्वारा उमाशंकर के द्वारा महिला हेल्प लाइन नं0-1090, 1091 व घरेलू हिंसा हेल्प लाइन नं0-181 पुलिस सहायता हेल्प लाईन नं0-100,112 महिला रेलवे सुरक्षा 182, चाईल्ड हेल्प लाईन नं0- 1098, राष्ट्रिय मानवाधिकार आयोग हेल्प लाईन नं0-14433 व राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत हेतु टोल फ्री नं०-911126944880 व 911126944883 के सम्बन्ध में विद्यालय में मौजूद महिला अध्यापिकाओ व छात्राओ को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी विद्यालय परिवार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यकम का समापन किया गया।