Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा एवं पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल के नेतृत्व में पैदल मार्च कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक सिटी नीतेश सिंह को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर बताया गया कि दिनेश गुप्ता के साथ चुनार कोतवाली प्रभारी विजय शंकर पटेल के द्वारा मारपीट एवं अभद्रता की है। मांग पत्र में कहा गया कि पुलिस के प्रताड़ना से एडवोकेट दिनेश गुप्ता को ब्रेन हेमरेज हो गया है। जिन्हे वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में इमरजेन्सी में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत नाजुक है। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि दिनेश गुप्ता एडवोकेट पुत्र स्व0 बाबूलाल गुप्ता निवासी ऐवकपुर थाना अन्तर्गत पुश्तैनी मकान बटवारा का वाद चल रहा है। इसी दौरान प्रदीप सिंह पटेल द्वारा विवादित भूखण्ड में चोरी छुपे बैनामा करा लिया गया लेकिन कब्जा विक्रेता द्वारा नही दिया गया। प्रार्थी के श्वसुर का आज भी बरकरार है इसी दौरान उपजिलाधिकारी चुनार के सहयोग से चुनार कोतवाली प्रभारी के द्वारा जबरन मकान में कब्जा कराया गया है तथा दिलीप गुप्ता पूर्व विधानसभा महासचिव चुनार के छोटे भाई एडवोकेट दिनेश गुप्ता जो सिविल कोर्ट चुनार में वकालत करते है। पुलिस घर से उठा कर थाने पर ले जाकर बुरी तरह से बन्द कर मारा पीटा है तथा जबरन कोरा कागजात पर हस्ताक्षर कराकर कब्जा विपक्षी का कराया है। एमएलसी ने कहा कि जॉंच कर आवश्यक कार्यवाही की जाय। अपर पुलिस अधीक्षक सिटी ने आश्वासन दिया कि दोषी पाये जाने पर पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की जायेगी जिसकी जॉच अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह कर रहे है। इस मौके पर पूर्व विधायक जगदम्बा सिंह पटेल, पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, राणा प्रताप सिंह, शैलेष पटेल, जैन कुशवाहा, सन्तोष गोयल, जुम्मन खान, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, सूर्यकान्त सिंह, वीरेन्द्र यादव, मेवालाल प्रजापति, श्याम सुन्दर सोनकर, रामराज यादव, अश्वनी सिंह, राहुल यादव, सोनू सोनकर आदि मौजूद रहें।