गोंड महासभा ने किया प्रदर्शन, मंदिर प्रबंधन में भागीदारी की मांग

MIRZAPUR NEWS: अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की जिला शाखा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संगठन ने ज्ञापन में बमलाई दाई (बिमलेश्वरी देवी) मंदिर विवाद के मामले में आदिवासी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने और मंदिर प्रबंधन समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि 27 सितंबर 2025 को नवरात्र के पांचवें दिन बमलाई दाई मंदिर में दर्शन के दौरान विवाद हुआ था। इस दौरान खैरागढ़ राज परिवार के राजकुमार भवानी बहादुर सिंह द्वारा मंदिर प्रबंधन और ट्रस्ट व्यवस्था पर लगाए गए गंभीर आरोपों का संगठन ने समर्थन किया है। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। ज्ञापन देने वाले मे प्रमुख रूप से रामप्यारे गोंड, बच्चा गोंड, रामसागर गोंड, मोनू गोंड, जगदीश गोंड,राजेंद्र, महेंद्र रामधनी, सतीश, महेश अशोक पारस, रविशंकर, जटाशंकर व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *