मिशन शक्ति के तहत इंटर कालेज में एक दिन की प्रधानाचार्य बनी छात्रा

MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत कलवारी में स्थित ओम साईं जनता जनार्दन इंटर मीडिएट कॉलेज में 12वीं की छात्रा निशा सिंह को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। इस अवसर पर छात्रा ने प्रधानाचार्य की कुर्सी संभालते हुए शिक्षकों के साथ बैठक की और शिक्षण कार्य में सुधार के बारे में चर्चा की। छात्रों ने इस पहल की सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक गजेंद्र प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर छात्रा का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक राजगढ़ के वर्तमान ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति पहल के तहत बुधवार को कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग की छात्रा निशा सिंह को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। उन्हें विद्यालय का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया। एक दिन की प्रधानाचार्य बनी निशा सिंह ने सुबह प्रार्थना सभा से शुरुआत की और शिक्षण कार्य में आने वाली कमियों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ बैठक कर समस्याओं को समझा। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सिंह,के साथ समस्त अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *