Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में आयोजित भव्य समारोह में जौनपुर के जनप्रिय एवं लोकप्रिय जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह की पांचवीं एवं नई कालजयी पुस्तक ‘कर्मकुंभ’ का विमोचन किया। पुस्तक विमोचन समारोह से पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ‘कर्मकुंभ’ की प्रति शिष्टाचार भेंट की थी तथा उनसे प्रेरणास्पद मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया था। ‘कर्मकुंभ’ में विश्वप्रसिद्ध दिव्य एवं भव्य महाकुंभ 2025 के आयोजन के दौरान प्रदर्शित प्रशासनिक दूरदर्शिता, समर्पण और अहर्निश जनसेवा भाव को विविध दृष्टिकोणों से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही पुस्तक में समाज के सभी वर्गों के प्रति प्रशासनिक संवेदनशीलता का सशक्त चित्रण भी किया गया है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि का श्रेय माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल एवं प्रेरणादायक नेतृत्व को दिया है। सांस्कृतिक तथ्यों और कथ्यों के समग्र संकलन की दृष्टि से ‘कर्मकुंभ’ को एक अद्वितीय और प्रेरणास्पद कृति माना जा रहा है, जिसे पाठकों और विद्वानों द्वारा व्यापक सराहना प्राप्त हो रही है।