Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: जनपद जौनपुर की थाना सरपतहाँ पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के डकहा (कम्मरपुर) गाँव में की। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक जियाउद्दीन अंसारी, कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव तथा महिला कांस्टेबल शशिकला यादव की टीम ने मुकदमा संख्या 268/25, धारा 109(1) बीएनएस व 4/25 शस्त्र अधिनियम से संबंधित अभियुक्ता बुशरा पत्नी अब्दुल वासित निवासी डकहा (कम्मरपुर), थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक आला-ए-जुर्म चाकू बरामद किया गया है। बताया गया कि अभियुक्ता कुछ समय से पुलिस की पकड़ से दूर थी और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त कार्रवाई की जाएगी।