Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राजकीय महाविद्यालय बरकी सेवापुरी में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत आयोजित किया गया कार्यक्रम
BHADOHI NEWS: राजकीय महाविद्यालय बरकी सेवापुरी में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की मिशन शक्ति प्रभारी डॉ.श्वेता सिंह ने मिशन शक्ति फेज 5 के विभिन्न उपादानों सहित उच्च शिक्षा विभाग के लिए लक्षित विस्तृत कार्ययोजना और महाविद्यालय स्तर पर चलाए जाने वाले आगामी विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा की। इस दौरान आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आंचल विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मंजरी वर्मा एवं तृतीय स्थान रोशनी पटेल ने प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. शिवमंगल यादव ने छात्रों से भी छात्राओं के साथ-साथ बढ़-चढ़कर मिशन शक्ति के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी अहम भूमिका निभाने की बात की। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार सिंह ने विशेषकर छात्राओं से नारी सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112,1090,1098,102 एवं नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए बैंकों द्वारा दिए जा रहे विभिन्न प्रकार के ऋण सुविधाओं और प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार गौतम ने पोस्टर प्रतियोगिता में विजई छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के प्रति अपनी शुभकामनाए दी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ चंडी प्रसाद पांडेय, डॉ.धर्मेंद्र यादव, वरिष्ठ लिपिक सुनील मौर्या सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। संचालन मिशन शक्ति की सह-प्रभारी डॉ.आकांक्षा सिंह ने किया।