महिला उत्पीडन संबंधित मामलों का करें तत्काल निस्तारणःनीलम

उ.प्र.राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत की महिला जनसुनवाई
BHADOHI NEWS: मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पर केंद्रित तथा स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार, विकसित भारत का आधार के कार्यक्रम के तहत उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात की अध्यक्षता में बुधवार को राजकीय अतिथि गृह में बैठक हुई। थानाध्यक्ष एवं जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ महिला जनसुनवाई एवं राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण पंचायत का आयोजन किया गया।
इस दौरान घरेलू हिंसा व पारिवारिक समस्या, महिला उत्पीड़न जैसी समस्याएं महिला आयोग की सदस्या के समक्ष 2 शिकायतें प्राप्त हुई। प्रार्थना पत्र निस्तारित करने के लिए संबंधित आधिकारी को प्रेषित कर दिया गया। जिन पर उन्होंने पुलिस को त्वरित गति से कार्य करने के लिए कहा। नीलम प्रभात ने कहा कि पुलिस के जो मामले हैं। उनकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों का संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। किसी भी विभाग में महिला संबंधित मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने 11 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाते हुए उन्हे बेबी किट व पोषण पोटली भेट किया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 6 श्रेणियों लाभ प्रदान किया। स्पॉनसरशिप योजना के अंतर्गत जनपद में 1223 बच्चों को लाभांवित किया गया है। इस मौके पर सीओ चमन सिंह चावड़ा, जिला पंचायत राज्य अधिकारी संजय कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुध्न कन्नौजिया, जिला प्रोबेशन कार्यालय से राजकुमार गुप्ता, आनंद मौर्य, गोपाल कृष्ण यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *