Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कब्जे से पुलिस ने किया एक मोबाइल को बरामद
BHADOHI NEWS: मोबाइल छिनैती करने वाला एक शातिर स्नैचर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल को बरामद किया है। जिसे वह बेचने के फिराक में था।
इस दौरान एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि 27 अगस्त को वादी गुलाम गौस पुत्र मो.रईस अंसारी निवासी पुरे गुलाब थाना गोपीगंज द्वारा सूचना दी गई समय करीब 8रू45 रात को मोबाइल से बात करते वक्त पीछे से बुलेट सवार 3 व्यक्ति मोबाइल छीनकर भाग निकले हैं। जिसके संबंध में थाना गोपीगंज में धारा 304 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित की गई। उन्होंने बताया कि मुखबिरी सूचना पर उपनिरीक्षक नथुनी सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ बुद्धू पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी जगदीशपुर को दानीपट्टी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से एक छिनैती का मोबाइल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में पंजीकृत अभियोग में धारा- 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्रवाई की गई। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आकाश सिंह से पूछताछ किया गया तो बताया गया कि छिनैती किया मोबाइल मैं तथा सत्यम उर्फ करिया पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम मानिकपुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज व अभिमन्यु सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी इब्राहिमपुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज द्वारा 23 अगस्त को गोपीगंज मिर्जापुर रोड पर ग्राम चांदपुर गांव जाने वाले रोड के पास से एक व्यक्ति जो बाइक से गोपीगंज तरफ जा रहा था। अपनी मोबाइल से बात कर रहा था। उससे मोबाइल छीनकर भाग गए थे।