कालीन उद्योग को बेलआउट पैकेज के लिए सपाइयों का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा डीएम को

BHADOHI NEWS: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मो.आरिफ सिद्दिकी के नेतृत्व में सपाइयों ने बुधवार कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। कालीन उद्योग को अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव से बचाने के लिए 30 फीसदी बेलआउट पैकेज दिए जाने से संबंधित राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस दौरान मो.आरिफ सिद्दिकी ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद भदोही में कालीन उद्योग में लगे लाखों बुनकरों व श्रमिकों की आजीविका खतरे में पड़ गई है। यह कुटीर उद्योग तबाही के कगार पर पहुंच गया है। क्योंकि देश से निर्यात होने वाले कालीनों का 60 फीसदी अकेले अमेरिका को जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद 2014 तक कालीन उद्योग को मिलने वाले सब्सिडी व प्रोत्साहन राशि में कटौती कर दी गई। सरकार उसे बहाल करे और कालीन उद्योग को 30 फीसदी बेलआउट पैकेज देने की घोषणा करें। इस मामले में प्रधानमंत्री को तत्काल हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। श्री सिद्दिकी ने कहा कि सरकार द्वारा ओडीओपी योजना चलाई जा रही है। भदोही में कालीन उद्योग के अलावा कोई उद्योग नहीं है। कालीन को इस उद्योग में शामिल किया गया है। ऐसे में ओडीओपी योजना के तहत आने वाले धन से कालीन निर्यातकों को वित्तीय सहायता दिया जाए। ताकि उद्योग को तबाह होने से बचाया जा सकें और इस उद्योग में लगे बुनकरों व श्रमिकों की आजीविका भी सुरक्षित रहें। इस मौके पर नानहक यादव, डॉ.पवन विश्वकर्मा, कन्हैयालाल मौर्य, अख्तर खां, डॉ.बीएन यादव, सुहैल अंसारी, प्रमोद यादव, दिलीप भीम कन्नौजिया, इजहार अंसारी, महेंद्र गौड़, उमाशंकर पटेल, मयंक यादव, अच्छेलाल सरोज, सुबेदार विश्वकर्मा, संतोष यादव व जुल्फेकार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *