लैंगिक असमानता पर महाविद्यालय में हुआ भाषण प्रतियोगिता

प्रतिभा पाल ने प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

BHADOHI NEWS: केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति चरण 5.0 के अंतर्गत “लैंगिक असमानता” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.रीना सिंह ने किया।
इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि समाज में व्याप्त लैंगिक असमानताओं को समाप्त करने तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए छात्राओं को आह्वान किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से समाज में समानता, शिक्षा, अवसरों की समान उपलब्धता एवं महिलाओं के अधिकारों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने छात्राओं के ज्ञान, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास की प्रशंसा की। प्रतियोगिता में प्रतीभा पाल ने प्रथम स्थान, शिवानी ने द्वितीय स्थान तथा किरन पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर जय कुमार सहित सभी प्राध्यापक उपस्थित रहें। संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ.प्रज्ञा वर्मा ने किया। अंत में गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम की संयोजिका मनीषा ने सभी के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *