Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बैठक में खंड विकास अधिकारी थाना प्रभारी सहित स्वावस्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल
PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ जनपद के बिहार ब्लॉक सभागार में मिशन शक्ति 5 के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आवश्यक दवाएं प्राप्त कीं। बैठक में महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीकों पर भी जानकारी दी गई। वही बैठक में खंड विकास अधिकारी मिर्जा इरफान वेग, सहायक खंड विकास अधिकारी विमलेश मिश्रा और थाना प्रभारी श्रवण कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. बी.वी. तिवारी, डॉ. रामाज्ञा सिंह, नंदन प्रकाश, कमलेश कुमार और नवीन तिवारी भी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त, ग्राम विकास अधिकारी दीपेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, सुधीर कुमार सोनू, निर्भय प्रताप सिंह, आलोक यादव, अनुराग यादव, बृजेश गुप्ता, जगन्नाथ, संदीप कुमार, श्रीमती सुमन सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।खंड विकास अधिकारी ने ग्राम सभाओं में आर.आर.सी. सेंटर के संचालन को समूह के साथ-साथ श्रम शक्ति बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने 100 दिन के श्रम दिवसों की संख्या में वृद्धि करने का निर्देश दिया। फैमिली आईडी के संबंध में खंड विकास अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि इस माह 1500 का लक्ष्य पूरा किया जाए।राज्य वित्त से गौशाला की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ ग्राम सभाओं में मनरेगा के तहत दो तालाबों का चयन किया गया। इसके अलावा, पिथींपुर, खरगीपुर और जैसावां ग्राम सभाओं में कोटे की तीन दुकानें भी चयनित की गईं।