Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नाजायज कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग और तलाश, वांछित, वारंटियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत नर्वदा चौराहा के पास से दो अभियुक्तों मो० अकरम पुत्र इश्तियाक उर्फ नन्हे निवासी ग्राम विष्णुपुर कला थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 25 वर्ष तथा मो0 फिरोज उर्फ शूटर पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम लच्छीपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 24 वर्ष को कुल 21.85 ग्राम नाजायज नशीला पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मोहम्मद अकरम के कब्जे से कुल 11.22 ग्राम स्मैक व मोहम्मद फिरोज के कब्जे से कुल 10.63 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगो के पास स्मैक है जिसे हम लोग बेचने के फिराक में जा रहे थे कि आप लोगों को देखकर घबराकर भागने लगे।अभियुक्तों के कब्जे से उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रानीगंज में मु0अ0सं0 358/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम 01- गिरीश मिश्रा पुत्र अखिलेश मिश्रा का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से एक स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी व स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसको धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।नशे का कारोबार समाज को खोखला कर रहा है, ऐसे अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। किसी भी दशा में नशे का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशा तस्करी या नशा कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।