व्यापारियों एवं जनमानस की प्रशंसा के पात्र बनें पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर

व्यापार मण्डल प्रतापगढ़ ने किया सम्मानित

PRATAPGARH NEWS: एतिहासिक भरत मिलाप एवं दशहरा पर्व के सफल, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन की प्रभावी व्यवस्था की सराहना करते हुए व्यापार मण्डल प्रतापगढ़ की ओर से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर को सम्मानित किया गया। व्यापार मण्डल पदाधिकारियों ने बताया कि पर्व के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन के लिए पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिससे आयोजन बिना किसी व्यवधान के ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा प्रतापगढ़ पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं जनसहयोगी छवि की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *