Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: बुधवार को जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत होगी और पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास बुधवार भोर पहर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो बेकाबू होकर सीधे तालाब में समा गई। मौके पर मौजूद टोल प्लाजा कर्मियों ने साहसिक प्रयास करते हुए बोलेरो में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाल उनकी जान बचाई। सूचना मिलते ही कल्यानपुर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ। रातभर सफर के बाद सुबह करीब 04 बजे यह हादसा हुआ। बोलेरो सवार सभी लोग प्रयागराज के रहने वाले थे जो मोतीझील, कानपुर में आयोजित पाल समाज विवाह सम्मेलन में शामिल होकर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी प्रदान की है।