Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: शासन द्वारा नारी शक्ति अभियान-5 चलाया जा रहा है, जिसमे नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, नारी सुरक्षा, स्वास्थ्य नारी, जागरूक नारी पर जोरदार दिया जा रहा है, लेकिन कुछ जिमजेदार द्वारा नारी सम्मान को दरकिनार कर अनुशासनहीनता बरतने से बाज नहीं आ रहे है। शासन के दिशा-निर्देश का कोई असर होता नहीं दिखाई देता है अपनी मनमानी पूर्वक वेशभूषा धारण करते है। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा के द्वारा 8 अक्टूबर को लालगंज तहसील क्षेत्र में नारी शक्ति अभियान-5 अंतर्गत कार्यक्रम मे एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सीएचसी बाघराय अधीक्षक डॉ दिनेश सिंह पटेल द्वारा 25 सितम्बर 25 को सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत आयोजित स्वास्थ्य नारी कार्यक्रम मे बिहार ब्लॉक की समस्त आंगनबाड़ी महिला कार्यकत्रियों और आशा बहुओं तथा स्टॉफ नर्स आदि के सम्मुख वेशभूषा मे किए गए अनुशासनहीनता बरतने को लेकर शिकायत की गई है।राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्या के प्रतिनिधि राय साहब सिंह भी मौजूद रहे है शायद ही उन्होंने अधीक्षक डॉ दिनेश सिंह पटेल की वेशभूषा पर आपत्ति जताई हो।शासन एक तरफ नारी शक्ति अभियान-5 अंतर्गत नारी सम्मान की बात करती है वहीं दूसरी तरफ उन्हीं के अधीक्षक बॉस डॉ दिनेश के द्वारा शासन की छवि धूमिल की जा रही है।राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच कार्रवाई का आश्वाशन दिया है।