Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता की देश के नये उप राष्ट्रपति से हुई शिष्टाचार भेंट
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने प्र्रमोद तिवारी को अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में बेहतर सुझाव की प्रभाविकता को लेकर लगातार तीसरी बार केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति का स्थायी सदस्य चयनित किया गया है। वित्त मंत्रालय जैसी महत्वपूर्ण संसदीय समिति में तीसरी बार जिले के सियासी दिग्गज प्रमोद तिवारी के वित्त मंत्रालय की स्थायी समिति में पुनः महत्वपूर्ण जगह मिलने से कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों के चेहरे खिल उठे दिखे। वहीं विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की मंगलवार की देर शाम नई दिल्ली में देश के नये उप राष्ट्रपति एवं सभापति सीपी राधाकृष्णन से उच्चस्तरीय शिष्टाचार मुलाकात हुई। महत्वपूर्ण मुलाकात में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सभापति एवं उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को सदन के संचालन में विपक्ष की ओर से रचनात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद हुई इस शिष्टाचार मुलाकात में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सदन के वरिष्ठ सदस्य के रूप में सांसद प्रमोद तिवारी की रचनात्मक भूमिका एवं संसदीय प्रणाली से जुड़े अनुभवों को भी सराहा। यह जानकारी यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी विज्ञप्ति में दी गयी है। वहीं जारी विज्ञप्ति में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के कक्ष में उन्माद की प्रदर्शित घटना पर सरकार से गंभीर कदम उठाने को कहा है। उन्होने कहा है कि आरोपी द्वारा इस घटना पर खुद के द्वारा अफसोस न प्रकट किया जाना आश्चर्यजनक है। उन्होने कहा कि देश के न्याय के सर्वोच्च मंदिर में इस अप्रत्याशित घटनाचक्र को लेकर कम से कम कार्यपालिका के रूप में सरकार अपनी जिम्मेदारी से कतई नही बच सकती है।