Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी को जिला जज चंदौली के पद पर स्थांतरित होने पर एकत्रित अधिवक्ताओं ने नम आंखों से विदाई देते हुए उनके अच्छे कार्य,व्यवहार की प्रसंशा की। अधिवक्ताओं ने श्री चतुर्वेदी के न्यायप्रियता,सरलता, सहजता व उत्तम व्यक्तित्व एवं न्याय पालिका में निष्पक्ष कार्यकाल को सराहना करते उन्हें पुष्प व उपहार भेंट कर माला पहनाकर सम्मानित किया और नवीन कार्यभार ग्रहण की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस मौके पर मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि यहां अपने सेवाकाल के दौरान अधिवक्ताओं का जो सहयोग और समर्पण मिला, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस जनपद के पल हमेशा यादगार रहेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी,हरि प्रकाश खरे, उमाशंकर सिंह, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, सतीश कुमार दुबे,अनिल सिंह,अतुल दूबे सहित आदि मौजूद रहे।