डॉ. अमित चौरसिया के नेतृत्व में हुआ स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ग्रामीणों को मिल रहा है उनकी चौपाल में स्वास्थ्य लाभ, आकांक्षी ब्लॉक को विकसित करने की पहल

FATEHPUR NEWS: आकांक्षी ब्लॉक हथगाम में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित चौरसिया, खंड विकास अधिकारी कमलेश बहादुर सिंह, सीडीपीओ संतोष पाल, स्वास्थ्य, पोषण, पंचायती राज, पिरामल फाउंडेशन, सी थ्री संस्था के नेतृत्व में आयोजित हुए शिविरों में लोगों को सीधे लाभ मिला। एक साथ जांच से लेकर निशुल्क दवाएं गांव में जाकर दी गईं। ये चौपाल काफी सफल साबित हो रहे हैं। आकांक्षी ब्लॉक हथगाम को विकसित करने के लिए यहां विशेष ध्यान दिया गया। पिरामल फाउंडेशन के अनवर अहमद एवं रोहिणी राय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अंतिम दिन आकांक्षी ब्लॉक हथगाम के ग्राम पंचायत दुदौली जलालपुर में स्वास्थ्य, पंचायती राज, बाल विकास पुष्टाहार विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ग्राम चौपाल, स्वास्थ्य तथा पोषण शिविर और आयुष्मान शिविर का सफल आयोजन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी कमलेश बहादुर सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित चौरसिया, सीडीपीओ संतोष पाल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों एवं पोषण और आयुष्मान शिविर, ग्राम चौपाल का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। शिविर में लोगों की मधुमेह और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। आयुष्मान कार्ड,कान रोग, आंख रोग तथा सामान्य बीमारियों की जांच की गई। विशेष ध्यान गर्भवती महिलाओं पर दिया गया। एनीमिया जांच और एएनसी की जांच गई। इससे महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त हुई। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा लोगों को पोषण परामर्श दिया गया। साथ में अन्नप्राशन एवं पोषण पोटली देकर गोद भराई कार्यक्रम हुआ। ग्राम चौपाल में ग्राम प्रधान खुशनुदा बेगम पत्नी अब्दुल रब ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। कुछ समस्याओं को बहुत ही जल्द निराकरण की बात कही। मिशन शक्ति के तहत ग्रामीणों को सशक्त भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 130 व्यक्तियों की ओपीडी की गई। यह शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ जहां उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर के सफल आयोजन से गांव के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *