कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंच दिया सांत्वना

सीपीआई ने न्याय के साथ अन्य मांग के साथ उठाई आवाज

FATEHPUR NEWS: रायबरेली जनपद के ऊंचाहार में जनपद के तुराब अली पुरवा निवासी दलित हरिओम वाल्मीकि के मारे जाने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फतेहपुर के तमाम साथियों ने मृतक के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवार के घर पर पहुंच कर पार्टी नेताओं ने सांत्वना देते हुए कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी आपके साथ है और आपके परिवार की सुरक्षा व सहायता के लिए पार्टी आंदोलन करेगी। परिवार के लिए राज्य व केंद्र सरकार से आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा हेतु मांग करेंगे और पार्टी मांग करेगी कि पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व मृतक परिवार को मुआवजा के रूप में एक करोड़ रुपया की मांग करेगी एवं पीड़ित के घर पर सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा व एक शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराने को भी आवाज उठाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद यह पाया कि इसमें शासन प्रशासन की पूरी लापरवाही है, लापरवाह पुलिस प्रशासन पर सख्त कार्यवाही की जाए एवं इनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाय और घटना करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए बुलडोजर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधि मण्डल में सचिव रामप्रकाश, राज्य काउंसिल सदस्य कामरेड फूल चंद्र पाल व कामरेड रामचंद्र, जिला सह सचिव कॉमरेड राम कृष्ण हेगड़े व पूरन लाल, जिला काउंसिल सदस्य कामरेड राधे रमन पाण्डेय, छोटे लाल, राजेंद्र हंस, राकेश प्रजापति, कयामुद्दीन, छात्र विंग के नेता अतुल कुमार व रज्जन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *