संघ शताब्दी वर्ष पर उत्सव,पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने किया कदमताल

AMETHI NEWS: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बुधवार  को भेदुआ मंडल के पश्चिम दुआरा न्यायपंचायत में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी का बौद्धिक हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से हुई। इसके बाद स्वयं सेवक ने एकल गीत प्रस्तुत किया। सभा में विभाग प्रचारक ने विजयदशमी उत्सव, संघ की स्थापना और समाज में संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके उपरांत  सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परतोष  से पथ संचलन आरंभ हुआ, जिसमें संघ के स्वयं सेवकों ने सुल्तानपुर रायबरेली मार्ग पर भ्रमण किया। पद संचलन के दौरान व पुरुष और महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया।
पद संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का परिचय दिया। मौके पर सह विभाग कार्यवाह अंबिका पांडे , अमेठी जिला प्रचारक पवन जी खंड विस्तारक सचिन ,संतोष मिश्रा, कमलेश, कृष्ण कुमार सिंहबड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *