Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी राम भरत वर्मा पुत्र बालेदीन वर्मा नि0 गोकुला बुर्जुग डीह थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा दिनांक 06.10.2025 को थाना सादुल्लानगर में तहरीरी सूचना दी गई कि मेरे बड़े भाई कर्ता राम वर्मा जो प्राइवेट चिकित्सक का काम करते हैं, दिनांक 05.10.2025 को बड़े भाई को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति का पशु बीमार है तो पशु के दवा इलाज हेतु लगभग शाम 5:00 बजे घर से निकले। काफी रात होने के बाद जब घर वापस नहीं आये तब हम लोगों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता न चला अगले दिन सुबह समय 7:00 बजे कुछ लोगों द्वारा हम लोगों को सूचना दी गयी कि मेरे भाई कर्ताराम वर्मा का शव मद्दौ भट्ठा जंगल में पड़ा है, जिसपर चोट के निशान लगे हुए हैं। किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी हत्या कर दी गयी है तथा लाश को जंगल में छुपा कर भाग गये हैं। इस सूचना पर थाना सादुल्लानगर पर मु0अ0सं0 112/25 धारा 103(1), 238 (a) बी0एन0एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रान्तर्गत हुई ब्लाइंड मर्डर की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमें गठित कर दी गईं। निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना सादुल्लानगर बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना सादुल्लानगर पुलिस टीम द्वारा थाना सादुल्लानगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 112/25 धारा 103(1), 238 (ए) बी0एन0एस0 से संबंधित आने-जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी फुटेज देखे गये एवं अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तों 1. राजू उर्फ हुकुम अली पुत्र रिक्खीराम उर्फ सहमुल्ला स्थायी पता नि0 ग्राम हसनगढ़ थाना सोनहा जनपद बस्ती वर्तमान पता ग्राम मद्दौचौरा थाना सादुल्लानगर बलरामपुर 2. सूरज कुमार पुत्र राजकुमार उर्फ गोपाली नि0 मद्दौ चौरा थाना सादुल्लानगर बलरामपुर को अमघटी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू व डण्डा बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है। पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगणों से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो दोनों अभियुक्तों ने बताया कि मृतक कर्ताराम वर्मा मेरे गांव में जानवर के इलाज हेतु आये थे। उनकी मोटरसाइकिल खड़ी थी जिस पर हम लोग टेक लगाकर बैठे थे। जब कर्ताराम जानवर का इलाज कर के वापस आये तो हम लोगों पर मोटर साइकिल पर बैठने को लेकर भड़क गये और बात विवाद करने लगे। हम दोनों की बड़ी बेइज्जती मेरे गांव में ही कर दिये। हम लोग उसी बात से गुस्सा हुए और योजना बनाकर रास्ते में सुनसान जगह देखकर उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक करके घेर कर हम लोगों ने कर्ताराम को मार दिया और लाश को मद्दो भठ्ठा जंगल में छिपा दिये और वहां से हम लोग भाग निकले।