Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के दिशानिर्देश एवं डीएम महोदय के मार्गदर्शन में दीपावली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय एवं भण्डारण पर प्रभावी रोक लगाने के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बलरामपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित टीम द्वारा दिनांक 08.10.2025 को उतरौला में भारत स्वीट हाउस से छेना मिठाई का 01 नमूना, आर०एस०पी० रेस्टोरेंट से पनीर एवं अरहर दाल का 01-01 नमूना तथा सात्विक फूड इण्डस्ट्रीज से सूजी मिठाई का 01 नमूना नमूना संग्रहित किया गया, जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। उपरोक्त तीनों प्रतिष्ठानों में पायी गयी अन्य कमियों के दृष्टिगत सुधार नोटिस भी जारी किया जा रहा है।