Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डीएम ने युवा पर्यटन क्लब के गठन और होम स्टे नीति-2005 के तहत पंजीकरण बढ़ाने के दिए निर्देश
SIDHARTHNAGAR NEWS: जिले में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने 8 अक्टूबर 2025 को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में सिद्धार्थ सभागार में हुई जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में उन्होंने नवीन सत्र के बच्चों के लिए ‘युवा पर्यटन क्लब’ के तत्काल गठन का आदेश दिया।
डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि बच्चों को जनपद के प्राचीन मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया जाए ताकि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकें। बैठक में विकास खंड बर्डपुर के दुल्हा सुमाली और बढ़नी के ग्रामपंचायत घरूआर को ग्रामीण पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव पेश किया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव/एस्टीमेट स्थल का निरीक्षण करने के बाद ही तैयार करके भेजें। उन्होंने जिले के निवासियों को ‘आपका अपना घर बनेगा आय का स्रोत’ योजना के तहत होम स्टे नीति-2005 के अंतर्गत पंजीकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया, जिससे स्थानीय लोगों की आय बढ़ सके। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी प्रिया सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।