उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन जनपद झांसी व उरई में

मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम घोषित

JALAUN NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 10.55 बजे से दोपहर 1.40 तक झांसी में रुकेंगे मुख्यमंत्री का सुबह करीब 10.55 बजे हैलीकॉप्टर कन्वेंशन सेंटर के हैलीपैड पर लैंड करेगा,सुबह 11 बजे भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां खेलकूद समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। करीब दोपहर 12 बजे सीएम भानी देवी गोयल स्कूल से कन्वेंशन सेंटर के लिए प्रस्थान करेंगे।दोपहर करीब 12.05 बजे कन्वेंशन सेंटर में ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों संग विकास कार्य और अपराध समीक्षा बैठक करेंगे।सीएम का दोपहर करीब 12.05 बजे से 12.35 बजे तक  समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री जी करीब दोपहर 01रू40 बजे उरई के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद मुख्यालय आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा ब्यवस्था की कमान संभाल रखी है। मुख्यालय स्थित कालपी रोड पर स्थित इंद्रास्टेडियम में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा की ब्यवस्थाओं को बारीकी से परखने के लिए आईजी कानपुर रेंज से लेकर डीआईजी झांसी मंडल झांसी के अलावा आयुक्त मंडल झांसी के साथ ही आईजी जोन कानपुर के साथ ही प्रद ेश स्तरीय अधिकारी भी मुख्यमंत्री के सभा स्थल से लेकर सुरक्षा ब्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *