10 अक्टूबर से राजकीय इंटर कॉलेज में लगेगा यू.पी. ट्रेड शोद 2025 स्वदेशी मेला

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा विपणन का अवसर, दीपावली पर बढ़ेगी स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी

JALAUN NEWS: उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जनपद में यू.पी. ट्रेड शोदृ2025 स्वदेशी मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद जालौन में यह मेला दिनांक 10 अक्टूबर 2025 से राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आरंभ होगा।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जनपद के हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का मंच प्रदान करना है, जिससे स्थानीय स्तर पर निर्मित स्वदेशी उत्पादों को विपणन का अवसर प्राप्त हो सके। साथ ही दीपावली पर्व पर आम नागरिकों को देशी वस्तुएं खरीदने का अवसर भी मिलेगा।मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, सीएम युवा, ओडीओपी, पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पीएमईजीपी तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों, वित्तपोषित इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य उत्पादकों को निरूशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मेले को उल्लासपूर्ण एवं रोचक बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जिन विभागों एवं योजनाओं का प्रदर्शन ग्रेटर नोएडा में आयोजित यू.पी. ट्रेड शोदृ2025 में किया गया था, उनके भी स्टॉल यहां लगाए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि यदि आपकी इकाई को उपरोक्त योजनाओं से लाभ प्राप्त हुआ है, तो अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने हेतु स्टॉल आवंटन के लिए श्री शरद कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक (मो. नं. 8178888612) से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *