आत्मनिर्भर भारत संकल्प स्वदेशी जागरण अभियान बूथ एवं एक-एक घर तक चलेगा:सदर एवं माधौगढ़ विधायकगण

JALAUN NEWS: बुधवार को भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी ने “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत  प्रेस वार्ता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका संचालन अमित निरंजन ने किया। जिसमें विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बताया की प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी  का “आत्मनिर्भर भारत” का आह्वान आज एक विराट जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है। यह केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ध्येय बन चुका है।जिसे साकार करने की जिम्मेदारी हम सबकी है.३अब समय है कि हम हर उस वस्तु को, जिसे हम भारत में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्मित कर सकते हैं, स्वदेश में ही बनाएँ कृ ताकि दूसरे देशों पर निर्भरता समाप्त हो और वोकल फार लोकल का मंत्र सशक्त हो सके.३आइए, हम सब ‘हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी’ और ‘गर्व से कहो, ये स्वदेशी है’ के मंत्र को आत्मसात कर देश के किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करें।सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री  के इस आह्वान को स्वाभिमान और संकल्प के साथ आगे बढ़ाएगा, तब भारत विकसित , समृद्ध और आत्म निर्भर राष्ट्र के रूप में विश्व में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा मुख्य रूप से उपस्थित जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चैहान जिला संयोजक आत्म निर्भर भारत,ऊषा गुप्ता व अमित निरंजन सह संयोजक,क्षेत्रीय संयोजक रामलखन औदीच्य, शक्ति,गहोई व मनोज यादव मीडिया प्रभारी भाजपा,विवेक कुशवाहा,अमित निरंजन एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *