लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का उरई में भव्य स्वागत

JALAUN NEWS: लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मणि त्रिपाठी के उरई आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पार्टी के कार्यक्रम से झांसी जाते समय प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरि तथा जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर मंसूरी के नेतृत्व में संकट मोचन मंदिर के पास उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत जुलूस संकट मोचन मंदिर से भगत सिंह चौराहा होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचा। जहां राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रधान महासचिव रमेश भूषण, राष्ट्रीय महासचिव कुमुद शुक्ला, प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरि का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथियों ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर स्व. रामविलास पासवान की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष ऋषभ कुशवाहा, महिला मंच की जिलाध्यक्ष रंजना परिहार, नरेंद्र गौतम, जितेंद्र मुखिया, योगेंद्र अहिरवार, दीपेंद्र कठेरिया, रचना सिंह सेंगर, वी.के. सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष हमीरपुर), भूरा सिंह, नसीम, दयाराम सरदार, जाहिद मंसूरी, कुलदीप अग्रवाल, आरिफ मंसूरी, रोहित गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *