Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
घटना का विवरण :
दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को रानीबाग निवासी माधव गुप्ता ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी कि नामजद व्यक्तियों ने गाली-गलौज कर मना करने पर उस पर जानलेवा फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 214/2025 धारा 109/352 बीएनएस दर्ज किया गया था।
मुठभेड़ और गिरफ्तारी :
घटना के बाद फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस सक्रिय हो गई थी। बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजन उर्फ गुड्डन उर्फ माया ख्वाजा तिराहा, ग्वालियर लायन सफारी रोड पर मौजूद है। पुलिस जब मौके पर पहुँची तो आरोपी ने टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे घायलावस्था में दबोच लिया गया। राजन उर्फ गुड्डन उर्फ माया (20 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र, निवासी ब्रह्म नगर, थाना कोतवाली इटावा।
एक तमंचा 315 बोर
दो जिंदा कारतूस 315 बोर
दो खोखा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग :
1. मु0अ0सं0 214/2025 धारा 109/352 बीएनएस थाना कोतवाली, इटावा।
2. मु0अ0सं0 218/2025 धारा 109(1) बीएनएस (पुलिस मुठभेड़)/3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली, इटावा।
पुलिस टीम :
निरीक्षक यशवंत सिंह प्रभारी थाना कोतवाली के नेतृत्व में उ0नि0 कृपाल सिंह, उ0नि0 मुकेश कुमार, उ0नि0 काशिफ हनीफ, का0 आकाश यादव, का0 शेखर चौहान, का0 अमर प्रताप सिंह एवं का0 कुलदीप कुमार शामिल रहे।