Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सभी के सहयोग से ही होगा टीबी मुक्त जनपद:डीटीओ
दवा के साथ पोषण आहार खाकर शीघ्र स्वस्थ्य हो रहे टीबी रोगी:एमओआईसी
KUSHINAGAR NEWS: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेकुआटार के परिसर में बुधवार को केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोशिएशन पड़रौना के सहयोग से 20 टीबी रोगियों में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ एस. एन.त्रिपाठी ने कहा कि सभी के सहयोग से ही जनपद को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने ने कहा कि जनपद में निक्षय मित्रों से मिल रहे सहयोग से ही हम टीबी रोगियों को पोषण पोटली दिया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि दवा के साथ पोषण पोटली में मिले प्रोटीनयुक्त आहार खाकर शीघ्र स्वस्थ्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि कोई भी टीबी रोगी बिना डॉ के परामर्श टीबी की दवा बीच में नही छोड़ना हैं। कार्यक्रम का संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। अतिथियो का स्वागत एसटीएलएस निशांत मिश्र तथा आभार ज्ञापन एसटीएस इसरार अली ने किया।
इस दौरान एसटीएस अमित श्रीवास्तव,नवीन मिश्र,एसटीएलएस खुर्शीद आलम,एलटी दीपमाला,नवाज शरीफ,प्रियेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।