Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KUSHINAGAR NEWS: गेदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान सेवरही कुशीनगर से पूर्वांचल के 12 जिलों को 11629 कुंतल गन्ना बीज, गन्ना आयुक्त कार्यालय लखनऊ से आवांटन किया गया है । यह जानकारी उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराईच गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शीघ्र पकने वाले 5 प्रजातियां को०शा 17231 को० शा 13235 को० लख 14201 को 0118 यूपी 5125, का 8749 कुंतल तथा मध्य देर से पकाने वाली तीन गन्ना प्रजातियां को०शा 9232 को० शा 10239 को० से 8452 का 2880 कुंतल कुल 8 प्रजातियों का 11629 कुंतल, अपर गन्ना आयुक्त शोध एवं समन्वय द्वारा आवंटन किया गया है, पूर्व सहायक निदेशक श्री गुप्ता ने सेवरही गन्ना शोध के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० केपी सिंह के साथ प्रजातियों को देखा, संयुक्त निदेशक डॉक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि गन्ना विकास विभाग द्वारा आवंटन के आधार पर ही कृषकों को गन्ना बीज दिया जाएगा। उप गन्ना आयुक्त देवरिया एपी सिंह के अनुसार आवंटित गन्ना बीज उठाने के लिए संबंधित जिला गन्ना अधिकारी व गन्ना विकास निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिया गया है। श्री गुप्ता ने बताया कि कुशीनगर जिलों का 1830 कुंतल, देवरिया 334 कुंतल मऊ 260 बलिया 100 आजमगढ़ को 680, गोरखपुर को 1320 बस्ती को 1420, महाराजगंज 1530 सिद्धार्थ नगर 150 गोंडा -1435, बलरामपुर 1185 बहराईच 1385 कुंतल आवंटन हुआ है। डीसीओ कुशीनगर ने कृषकों से अपील किया कि इच्छुक कृषक अपने क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक से मिलकर गन्ना बीज लेकर बुवाई करें। इस पर अनुदान भी देगा गन्ना विकास विभाग। श्री गुप्ता ने बताया कि किसान अपने खेत के अनुसार प्रजातियों का चयन करें। शरद काल में गन्ना बोने से बसंत काल की तुलना में 20 से 25 प्रतिशत अधिक उपज प्राप्त होगा।