Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जीएसटी सुधार को लेकर शहर पश्चिमी विधानसभा में व्यापारी सम्मेलन का हुआ आयोजन
PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को जीएसटी रिफॉर्म (सुधार) को लेकर भाजपा प्रयागराज महानगर के तत्वाधान में शहर पश्चिमी विधानसभा के मुंडेरा स्थित सुधा वाटिका में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि फूलपुर भाजपा सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कर व्यवस्था में इतना बड़ा सुधार हुआ है। नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म एक ऐतिहासिक कदम है जिसका सीधा लाभ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को मिलेगा। नए जीएसटी सुधार से अमीरों व जरूरतमंदों के बीच संतुलन स्थापित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत मिशन 2047 के तहत देश के हर क्षेत्र में व्यापक सुधार हो रहे हैं। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलकर डबल इंजन की सरकार बुनियादी क्षेत्रों में तेजी से कार्य कर रही है। पहले विभिन्न प्रकार के करों के कारण व्यापारी वर्ग परेशान रहता था। जीएसटी रिफॉर्म से व्यापार में पारदर्शिता सुगमता आई है। सांसद ने कहा कि नवरात्र में रिकॉर्ड खरीदारी लोगों में क्रय शक्ति का उदाहरण है। जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत के तहत भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ने किया। इस दौरान जीएसटी रिफॉर्म जिला संयोजक विक्रमजीत भदौरिया, सह संयोजक रितेश श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, आशीष गुप्ता, रवि केसरवानी, रमेश पासी, प्रमोद मोदी, मनोज कुशवाहा, अखिलेश सिंह, सुरेश गुप्ता, अनुज कुशवाहा, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विजय पटेल, विजय श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव, सचिन जायसवाल, राम लोचन साहू, ज्ञान केसरवानी, मनीष कुशवाहा, नरेंद्र खेड़ा, दीपक कुशवाहा, राकेश जैन, शिखा रस्तोगी, श्रवण पाल महाराज श्रीवास्तव अपूर्व चंद्रा अनिल मौर्य प्रेमचंद केसरवानी, रतन अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।