कांशीराम की पुण्यतिथि सोनभद्र सचिवालय में मनाई गई

SONBADHAR NEWS: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सचिवालय में संगठन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट के संचालन में मान्यवर कांशीराम  की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्ष  ने कहा कि समानता और न्याय का संदेश कांशीराम का जीवन यह संदेश देता है कि सामाजिक न्याय और समानता केवल राजनीतिक सत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में समरसता और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। उनका संघर्ष हमें प्रेरित करता है कि दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए बिना थके काम करना ही असली नेतृत्व है। पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने कहा कि मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर समाज के लोग उन्हें याद करते हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं। कांशीराम का जीवन यह सिखाता है कि परिवर्तन और समाज सुधार के लिए साहस, संघर्ष और समर्पण सबसे बड़ी पूंजी हैं। आज भी उनके विचार दलित और पिछड़े वर्ग के उत्थान, अधिकार और समान अवसर की लड़ाई में मार्गदर्शक बने हुए हैं। कांशीराम की पुण्यतिथि हमें यह याद दिलाती है कि सशक्त समाज तभी संभव है जब न्याय, समानता और शिक्षा के मूल्यों को अपनाया जाए। उनका संघर्ष और विजयी नेतृत्व आज भी दलित समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर  राजेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, राजकुमार सिंह पटेल, सत्यनारायण यादव, मार्तंड पटेल, दशरथ यादव, बीपी सिंह, टीटू गुप्ता, अभिषेक अभिषेक सिंह, अविनाश यादआकृति निर्भया, गीता गौर, सुरेश सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *