Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBADHR NEWS: एनटीपीसी कर्मचारी यूनियन के चुनाव में भारतीय मजदूर संघ को भारी जीत मिलने से पूरे क्षेत्र में और विशेषकर संघ परिवार में खुशी का माहौल है। बजरंगदल काशी प्रांत के सह संयोजक संदीप गुप्ता एवं चंदन कुमार ने बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय एवं महामंत्री एस एन पाठक को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। तथा सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं एवं कहा यह जीत अनवरत जारी रहनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला समरसता प्रमुख अनिल त्रिपाठी ने बधाई देते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ की जीत संघ परिवार की जीत है। बीएमएस के रिंहद यूनिट के अध्यक्ष राकेश राय ने बताया कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। कर्मचारी अब समझ गये हैं कि वामपंथी विचारधारा मजदूरों के हित में नहीं है। वामपंथियों ने कर्मचारियों का बेड़ा गर्क कर रखा है। इस विदेशी विचारधारा के समर्थकों के कारण अनेक कंपनियां बंद हो गई और कर्मचारी सड़कों पर आ गए। उन्होंने कहा कि लाल गुलामी छोड़कर बोलो वंदेमातरम। बीएमएस के महामंत्री एस एन पाठक ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है जो राष्ट्र निर्माण के साथ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करता है। इसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 को दत्तोपंत ठेंगड़ी जी द्वारा भोपाल में किया गया था। हरिओम मिश्रा ने बताया कि हमारा संगठन जो कहता है वह करता है। विदेशी विचारधारा से श्रमिकों को मुक्त होना आवश्यक है। हमारा संदेश साफ है “देशभक्त कर्मचारियों एक होओ।” राम निवास ने बताया कि बीएमएस का नारा है “देश हित में करेंगे काम और काम का लेंगे पूरा दाम।” बालमुकुंद ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ देश में एक बेहतर औद्योगिक वातावरण बनाए रखने के लिए सदैव संघर्षरत रहा है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, अमित केशरी, संजय कुमार, सोमनाथ गांगुली, घनश्याम, चंदन डे, सुमित मिश्रा, शालिक राम, गुरमीत सिंह, मनोज कुमार, मो० जावेद, रितेश आदि मौजूद रहे।