Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: कटरा थाना क्षेत्र में स्थित बथुआ निवासी आवेदक वीरेन्द्र कुमार मौर्या ने 27 सितंबर 2024 को थाना कोतवाली कटरा के एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में ₹73,272 की निकासी की गई है। इस शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम ने जाँच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा साइबर क्राइम पुलिस टीम ने जाँच के दौरान ₹73,272 को होल्ड कराते हुए साइबर सेल थाना कोतवाली कटरा द्वारा शिकायतकर्ता के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹73,272 वापस कराया गया। खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक ने थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना को0कटरा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।