स्नातक एमएलसी चुनाव में डॉ मानसिंह यादव होंगे उम्मीदवार

सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादवकी अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने की घोषणा

PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद -झाँसी स्नातक एमएलसी के चुनाव में डॉ मानसिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से जारी पत्र में घोषणा की है।
डॉ मानसिंह यादव वर्तमान में इस सीट से निर्वाचित स्नातक एमएलसी हैं। समाजवादी पार्टी की शिक्षक सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है जबकि इसके पूर्व में सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। डॉ मानसिंह यादव पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए आगामी चुनाव के लिये पुनः उम्मीदवार घोषित जाने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित शिक्षक, शिक्षा मित्र, बेरोजगार, नौजवानों सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक गण विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द, गीता शास्त्री, संदीप पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, पूर्व विधायक गण जोखूलाल यादव, अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, बासुदेव यादव, राधेश्याम पटेल, नरेन्द्र सिंह, संदीप यादव, निधी यादव, कमल सिंह यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, कमला यादव, मंजू यादव, प्रतिमा रावत, दान बहादुर मधुर, जगदीश, रामसुमेर पाल, रविन्द्र यादव, राजू पासी, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, संतोष यादव, सुरेश यादव, वसीम अहमद, आदि सहित तमाम लोग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *