Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फतेहपुर कार्यालय में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत तम्बाकू मुक्त युवा अभियान की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव नयन गिरि द्वारा किया गया। उन्होंने तम्बाकू मुक्त की शपथ दिलाते हुये सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि यह कार्यक्रम दो माह तक चलाया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य तम्बाकू सेवन की रोकथाम के प्रचार-प्रसार तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश व हर युवा तम्बाकू मुक्त हो, का संदेश हर गाँव व हर ब्लाक में दिया जायेगा। इसमें सबसे ज्यादा नजर शिक्षण संस्थाओं की ओर होगी। शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार की तम्बाकू बिक्री पर प्रतिबन्ध किया जायेगा। साथ ही तम्बाकू मुक्त गाँव को लेकर भी इस मुहिम को आगे बढ़ाया जायेगा। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा० सुरेश कुमार द्वारा कहा गया कि युवाओं को प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जायेगा, जिसमें मुख्य भूमिका शिक्षण संस्थान की रहेगी। इस कार्यक्रम में लगभग 65 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में संदीप कुमार सिंह, जिला प्रशासनिक अधिकारी एवं महेन्द्र लोधी, अपर शोध अधिकारी, पंकज, पुनीत कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय समन्वयक आदि लोग उपस्थित रहे हैं।