जिला बार एसोसिएशन ने जनपद न्यायाधीश का किया स्वागत

FATEHPUR NEWS: जिले में बरेली से स्थानांतरित होकर आए नए जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार का जिला बार एसोसिएशन ने स्वागत किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयाप्रसाद दुबे और महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम ने जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने भी उन्हें नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसोसिएशन ने न्यायाधीश सुधीर कुमार को न्यायिक कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। जिला बार एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार के नेतृत्व में फतेहपुर जिले की न्यायिक व्यवस्था और मजबूत होगी। साथ ही, न्यायिक प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होगी। इस भेंट के दौरान जिला बार एसोसिएशन के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इनमें अध्यक्ष गयाप्रसाद दुबे, महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम के साथ आशीष गौड़, देवेंद्र सिंह गौतम, विवेक दुबे, शुभम श्रीवास्तव, मोहम्मद रेहान सदफ, धर्मेंद्र मिश्रा, शाहिद अख्तर, गणेश तिवारी और शासवत गर्ग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *