Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एसआई ज्योति कौशिक ने महिलाओं एवं बालिकाओं को पढ़ाया पाठ
FATEHPUR NEWS: भिटौरा ब्लॉक के हुसैनगंज में गुरुवार को ‘नारी शक्ति फेज 0.5’ अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने आकाश पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ एक रैली निकाली। कस्बे का भ्रमण करते हुए, उपनिरीक्षक ज्योति कौशिक ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को बताया कि यदि विद्यालय आते-जाते समय कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणी या अनुचित हरकत करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 या 112 पर दें। उप निरीक्षक ज्योति कौशिक ने आश्वासन दिया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर एस आई ज्योति कौशिक के साथ नीता त्रिपाठी, कांस्टेबल श्वेता राजपूत, सुमित यादव, दिनेश गौतम और उपनिरीक्षक रमेश कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे हैं।