डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने पिलाई डेंगू से बचाव की दवा

FATEHPUR NEWS: गुरूवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डेंगू बचाव महाअभियान शुरू किया गया। यह अभियान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चलाया गया। इस अभियान के तहत डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कुल 276 बच्चों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियां वितरित कीं। ये दवाएं प्राथमिक विद्यालय तुराब अली का पुरवा के 42, प्राथमिक विद्यालय मसवानी प्रथम के 50, प्राथमिक विद्यालय पीरनपुर के 76, आंगनबाड़ी केंद्र पीरनपुर के 20 और प्राथमिक विद्यालय महारथी के 88 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए दी गईं। इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने पीने के पानी को उबालकर पीने और कहीं भी पानी जमा न होने देने की सलाह दी, क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्याएँ चंद्रप्रभा, शबनम जहाँ, साफिया बेगम, वंदना गुप्ता और संयोजक अभिनव श्रीवास्तव सहित कई अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *