Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: विजयीपुर ब्लाक परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में अन्ना मवेशी, खाद किल्लत व गांव की गलियों का मुद्दा छाया रहा। खंड विकास अधिकारी ने किसानों की समस्यायों को खत्म करने का आश्वासन दिया। गुरुवार को भाकियू (अराजनैतिक) ब्लाक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाकियू कार्यकर्ताओं ने अन्ना जानवरों से किसानों की नष्ट हो रही फसल पर चिंता जताते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही किसानों को समय से खाद न मिल पाने पर नाराजगी जताते हुए किसानों की समस्यायों पर ध्यान देने की बात कही साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम सभा ब्योटी में पिछले दिनों नाली व गलियों की सफाई की मांग की गई थी। जिसमें कहीं – कहीं साफ – सफाई की गई है। नालियों की सफाई न होने की वजह से पानी नहीं निकल पाता है। गांव में कभी भी कचरा गाड़ी नहीं चलाई जाती है। कचरा गाड़ी न आने की वजह से जगह जगह कचरे का ढेर लगा है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने तुरंत ग्रामीणों व किसानों की समस्यायों का समाधान कराने को लेकर खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं खण्ड विकास अधिकारी ने जल्द से जल्द किसानों व ग्रामीणो की समस्यायों का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
बैठक में ब्लाक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, युवा ब्लाक अध्यक्ष राहुल सिंह, लखन सिंह, अजय सिंह समेत दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे हैं।