Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

स्वयंसेवकों के पुरुषार्थ से संघ राष्ट्र विरोधी शक्तियों के सामने विराट रूप से खड़ा:प्रवीण कृष्ण
PRATAPGARH NEWS: संघ का शताब्दी वर्ष पूर्ण हो गया है। इस दौरान संघ को यहां तक पहुंचाने में असंख्य स्वयंसेवकों ने कड़ी तपस्या की है,जिनके पुरुषार्थ से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र विरोधी शक्तियों के सामने विराट रूप में खड़ा है। शाखा रूपी विद्यापीठ से गढ़े गये स्वयंसेवकों ने हिंदू समाज को राष्ट्रीयता के सूत्र में बांधा है। राष्ट्र धर्म व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रत्येक हिंदू को जोड़ने का कार्य स्वयंसेवकों ने किया है। उक्त विचार गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले के रानीगंज स्थित स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज में श्री विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाले पथ संचलन के पूर्व बौद्धिक और प्रकटीकरण कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रवीण कृष्ण ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि समाज के सभी क्षेत्रों को विदेशी मानसिकता से मुक्त कर भारतीयता की मूल अवधारणा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। संघ शताब्दी वर्ष में मुख्यतः पांच विषयों को लेकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक जाने का निर्णय स्वयंसेवकों ने किया है,जिन्हें पंच प्राण कहा जाता है ये है कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,स्व भाव का जागरण एवं नागरिक कर्तव्य।जिला प्रचारक ने कहा कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण का ध्येय लेकर चले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। संसार के सबसे विशाल और अनूठे संगठन की यह यात्रा त्याग, तपस्या,निःस्वार्थ सेवा और अनुशासन का प्रतीक है। स्वयंसेवक संघ की यह यात्रा कई चुनौतियों और विषम परिस्थितियों में सेवा,समर्पण और संकल्प के ध्येय पथ पर आगे बढ़ी है। यह आद्य सरसंघचालक परमपूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी का संकल्प और प्रत्येक स्वयंसेवक का समर्पण है कि आज पूरे विश्व में संघ का ध्वज लहरा रहा है। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा शस्त्र पूजन किया।इस मौके पर भारी संख्या में एकत्रित स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला।इस मौके पर मुख्य रूप से जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार,खंड संघचालक क्षमाशंकर, खंड कार्यवाह नीरज, विनोद दुबे, चंद्रभूषण शुक्ला,संदीप गुप्ता,राजू गुप्ता ,रवि,पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, चेयरमैन बद्री गुप्ता ,पूर्णाशु ओझा,संजय मिश्र, कृष्णकांत मिश्र, साधु दुबे,अजय ओझा,नीरज ओझा, ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, आलोक,बिपिन,राजेश त्रिपाठी, अखिलेश,विवेक,अरविंद मिश्रा,विजय मौर्य,सुनील मौर्य,विनोद मिश्रा,सौरभ,सुभाष,आशीष तिवारी, प्रशांत श्रीवास्तव,विजय कौशल, संतोष तिवारी,मुन्ना बजरंगी,जिला बाल कार्य प्रमुख अल्केश सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।