पीसीएस परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सभागार में मातहतों के साथ की ब्रीफिंग

PRATAPGARH NEWS: जिले पुलिस कप्तान दीपक भूकर ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में पीसीएस परीक्षा को लेकर ब्रीफिंग दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, बृजनन्दन राय, पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।बैठक में परीक्षा की सुरक्षा, सुचारू संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। एसपी दीपक भूकर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखें, किसी भी प्रकार की असुविधा को तत्काल संबोधित करें और सुनिश्चित करें कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।एसपी ने  उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान जनसामान्य, परीक्षार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।इसके लिए सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु सशक्त टीमों के माध्यम से निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान सीसीटीवी कैमरा निगरानी, फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग और स्थानीय पुलिस फोर्स की तैनाती समेत अन्य सुरक्षा प्रबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि परीक्षा स्थल पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या असामान्य स्थिति को तुरंत रिपोर्ट किया जाए।पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पीसीएस परीक्षा न केवल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो, बल्कि परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षित और तनावमुक्त वातावरण भी उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *