मिशन शक्ति फेज 5 के अन्तर्गत शिवगढ़ ब्लाक में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया

PRATAPGARH NEWS: ।योगी सरकार के मिशन को साकार करने के उद्देश्य सेजिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं जिले के पुलिस कप्तान दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन फेज 5 अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों के क्रम में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा ,सीओ रानीगंज  विनय प्रभाकर साहनी PD एवं ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) के साथ शिवगढ़ ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी शक्ति एवं नारी स्वावलंबन की भावना को सशक्त बनाने हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित जनसमूह को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए बताया गया कि यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वावलंबन और सम्मान को सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है।इस अवसर पर महिलाओं/बालिकाओं को सरकार एवं पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई जिनमें प्रमुख हैं – वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 1813, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 एवं कौशल विकास योजना, उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना बारे में जानकारी दी गई।प्रतापगढ़ प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदभर में इसी प्रकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि समाज में महिला सशक्तिकरण की भावना को और प्रबल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *