Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति अभियान-5 अंतर्गत विशाल हृदय करते हुए कक्षा नौ की छात्रा राधिका रजक पुत्री शोभ नाथ रजक निवासी कटरा गोविंद को एक दिन के लिए बीडीओ बनाया है।राधिका रजक को जैसे बीडीओ की कुर्सी पर बैठाया गया उसके चेहरे पर एक राज पत्रित अधिकारी के भाव देखने को मिले और कर्तव्यों का कैसे निर्वहन किया जाता है उसने सर्वप्रथम कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर मंगवाया और निरीक्षण करते हुए सख्त लहजे में बोली कि कार्यालय देरी से आने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। राधिका रजक ने कहा आवास हीन को सर्वप्रथम आवास मुहैया करवाना और गांव मे स्वच्छता अभियान चलाकर साफ़-सफाई, गांवों में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करना और विधवा वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता मे होगा।राधिका रजक ने बीडीओ विमल कुमार श्रीवास्तव के साथ ब्लॉक परिसर मे भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लिया।राधिका रजक ने विकसित भारत के सम्बन्ध मे गांवों मे आम जनता के सुझाव एकत्र करने मे लापरवाही कर रहे पंचायत सचिवों और अन्य ब्लॉक कर्मियों को फटकार लगाई और तेजी लाने के निर्देश दिए।राधिका रजक से पूछा गया कि भविष्य मे क्या बनना चाहती है तो उसने बिना देरी किए बताया आईएएस बनकर देश समाज की सेवा करना चाहती हूं।राधिका रजक के हाव-भाव देखकर लगता है कि एक कुशल कर्तव्यनिष्ठ लोक सेवक बनने के लक्षण विद्यमान है। राधिका रजक चन्द्र शेखर इण्टर मीडिएट कॉलेज सांगीपुर की कक्षा नौ की होनहार छात्रा है।इस अवसर पर समस्त ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।