Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: पट्टी के चंद्रोदय इण्टर कॉलेज के 2021 और 2022 बैच में अध्ययनरत विद्यार्थी रहे दो सगे भाई सौरभ तिवारी एवं सचिन तिवारी ने नीट 2025 उत्तीर्ण कर विद्यालय में प्रथम बार आने पर उनको सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री रमेश कुमार सिंह जी ने संबोधन में बताया कि ये विद्यार्थी पहले से ही पढ़ाई में एवं खेल गतिविधियों में अव्वल रहे हैं साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष जब नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम आता है तो जरूर 4 से 6 विद्यार्थियों का उत्तीर्ण होने पर फोन कॉल आता है। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश लोक सेवा (पी. सी . एस. ) में भी विद्यालय के ही दो विद्यार्थी ने उत्तीर्ण किया। इसके पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालय का नाम हमेशा अग्रसित हुआ है। दोनों को नीट उत्तीर्ण करने पर सभी अध्यापक बंधुओं और विद्यालय के निर्देशक श्री उदयराज सिंह जी द्वारा बधाई दी गई।