Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने कफ सिरप पीने से बच्चों की दर्दनाक मौत को लेकर भाजपा की किया तगड़ी घेराबंदी
PRATAPGARH NEWS: रामपुर खास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने गुरूवार को निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। विधायक मोना ने अलीपुर, भटनी, गोविन्दपुर, पूरे साधवराम, रामपुर बावली, मादामई, हरनाहर, जलेशरगंज में ग्रामीणों से संवाद करते हुए रामपुरखास में बिजली, पानी तथा हाईवे परियोजनाओं से जुड़े प्रगति को लेकर सहयोग मांगा। उन्होने ग्रामीणों से कहा कि सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में रामपुरखास में योजनागत विकास को मजबूती दिखती रहेगी। उन्होने कहा कि विकास के साथ जनसुविधाओं को लेकर वह रामपुरखास को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। वहीं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के तहत मिटटी की ढुलाई को लेकर सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी जतायी। उन्होने यूपीडा कार्यदायी संस्था के अधिशाषी अभियंता से फोनिक वार्ता कर इन मार्गो को अविलम्ब दुरूस्त कराए जाने को कहा। लालगंज कैम्प कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान की विधायक मोना ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा की। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा की सरकारों में महिला सुरक्षा का दावा खोखला साबित हो रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा की मध्य प्रदेश व राजस्थान सरकारों की लापरवाही से उन्तीस बच्चों की कफ सिरप पीने से हुई मौत अब तक की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना है। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कफ सिरप से हुई मासूमों की मौत को लेकर डब्ल्यूएचओ ने भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा भी इस घटना को लेकर दवाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने से पूरे दुनिया में देश की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। वहीं विधायक मोना ने कार्यकर्ताओं को बताया कि एनसीआरबी की रिपोर्ट में भाजपा राज में अनुसूचित जातियों व महिलाओं पर अत्याचार की बढ़ोत्तरी का खुलासा भी महिला सुरक्षा के साथ आम आदमी की भी हिफाजत को लेकर सरकारी दावों की पोल खोल गयी है। कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने लोगों के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर देशव्यापी बिगुल बजाया है। उन्होने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर आयोग द्वारा बिहार में लाखों लोगों को वोट के अधिकार से वंचित किया गया है। उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का इसे लेकर आयोग से ब्यौरा तलब करने विपक्ष के सवालों को पुख्ता बना गया है। विधायक पुत्र राघव मिश्र ने बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। विधायक मोना ने कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई भी की। उन्होनें लोगों को उनकी समस्याआंे के निराकरण कराए जाने का भरोसा दिलाया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना का जगह जगह माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अमित सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, केडी मिश्र, भुवनेश्वर शुक्ल, मोनू पाण्डेय, आशीष मोदनवाल, राकेश चतुर्वेदी, पिण्टू मिश्र, आदित्य तिवारी, लल्ले पाण्डेय, कल्लू पाण्डेय, राकेश सिंह, पप्पू तिवारी, छोटे लाल सरोज, मुरलीधर तिवारी, इं. सुनील पाण्डेय, धर्मपाल गौतम, शेरू खां, दारा सिंह, पन्नेलाल पाल, अवधेश पटेल, अनुराग पाण्डेय, अतुल शुक्ल, अभिनव शुक्ल, आदि रहे।